Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रशासन की लगातार अनदेखी व छात्रों की समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के विरोध में किया गया प्रतीकात्मक रूप से यज्ञ, जताया विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अल्मोड़ा इकाई द्वारा आज परिसर प्रशासन की लगातार अनदेखी और छात्रों की समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से यज्ञ कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

किया विरोध प्रदर्शन

इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन छात्रों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। यज्ञ के माध्यम से परिषद ने प्रशासन की “बुद्धि शुद्धि” की कामना करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

दी यह चेतावनी

परिषद के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन छात्र हितों की रक्षा के लिए है और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

रहें उपस्थित

इस मौके पर यज्ञ बुद्धि सुद्धी हेतू रोहित कुमल्टा, साहिल नेगी, भास्कर जोशी, लकी जोशी, लक्ष्य मेहता,नीरज टाकूली, पूजा असवाल, निखिल उप्रेती, पारस, हिमांशु परगई, माया, सूरज गड़िया, करन मेहता, कमल भेसोड़ा, करन सिंह एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version