Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेल-खेल में तीन साल की बच्ची के गले में फंसा सिक्का, चिकित्सकों ने ईसोफैगोस्कोपी प्रक्रिया से बचाई जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में दिनांक 14-01-2026 की शाम एक तीन साल की संध्या पुत्री मोहन राम ​निवासी सोमेश्वर ने गलती से एक सिक्का निगल दिया। जिससे बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

गले में फंसा सिक्का

जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पंहुचे। सोमेश्वर CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से यहां रेफर करने पर गले (Neck) का एक्स-रे फिर से किया गया, जिसमें सिक्का क्रिकोफैरिनक्स (Cricopharynx) के पास फंसा हुआ पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इमरजेंसी ओटी (Emergency OT) को सूचित किया गया और PAC (Pre-Anesthetic Check-up) की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी आवश्यक प्री-ऑपरेटिव औपचारिकताओं के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर (OT) में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद मरीज को बेहोश कर नली (Intubation) डाली गई और ईसोफैगोस्कोपी (Oesophagoscopy) की प्रक्रिया के माध्यम से सिक्के को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।

हालत खतरे से बाहर

ट्यूब निकालने (Extubation) के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक पाई गई और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड (Post-op) में शिफ्ट कर दिया गया है।

Exit mobile version