Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मिनी ट्रक से बरामद हुई कुल 101 नग तुन प्रजाति की लकड़ी, तीन लोग गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम  द्वारा  रात्रि गस्त/चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौखुटिया रोड की ओर से एक सफेद रंग का मिनी ट्रक संख्या UK02CA0118 आते दिखी जिसको रुकवाकर चैक किया तो वाहन मे पीछे चिरी हुई लकड़ी भरी हुई पाई । वाहन चालक व साथ में बैठे व्यक्तियों से वाहन में लादकर परिवहन की जा रही तुन प्रजाति की लकड़ियों के परिवहन के संबंध में कागजात तलब किये गये तो प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर वाहन में लदी लकड़ी की गिनती की गई तो वाहन में 64 तुन प्रजाति की बल्ली व 37 तुन प्रजाति के तख्ते कुल 101 अदद तुन प्रजाति लकड़ी लदी होना पाया गया।
बिना वैध अनुमति पत्र परिवहन करते पाए जाने पर अभियुक्तों योगेश कुमार पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी  मौहल्ला कनार वार्ड कस्बा व थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोडा उम्र 33 वर्ष, विजय कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी ग्राम मेहल चौरा पो0 महाकालेश्वर तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा उम्र 26 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र राजेश सिंह R/o  ग्राम हसनपुर थाना रेहड़ जिला विजनौर हाल C/O कुन्दन सिह कैडा निकट जल निगम आफिस द्वाराहाट थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर वाहन व माल को मौके पर कब्जे पुलिस लिया गया । थाना द्वाराहाट में FIR NO 14/2025 धारा-26/41/42(1)52 F Act (वन अधिनियम) पंजीकृत किया गया ।

द्वाराहाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1.  थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार
2. कानि0 मनमोहन सिंह
3. कानि अनुज त्यागी

Exit mobile version