Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: सफर का दर्दनाक अंत, गहरी खाई में गिरी कार, तीन जिंदगियां खत्म





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र से आज एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।


खाई में गिरी कार


​मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना आज गुरुवार को उस समय हुई जब कार रानीखेत की ओर जा रही थी। पहाड़ी मार्ग पर वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों में 1- भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा 2- कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत उम्र 32 वर्ष की पहचान हुई है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे, जो रात्रि में ग्राम Chamoli Pusaila में जागर लगाकर वापस अपने घर जा रहे थे।



हादसे के कारणों की हो रही जांच


​प्रशासन द्वारा मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और पहाड़ी मोड़ों पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Exit mobile version