Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी 20 व 21 सितंबर को होगा दो दिवसीय संवाद, उठाए जाएंगे यह चिंताजनक मुद्दे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 20 व 21 सितंबर को दो दिवसीय संवाद आयोजित होगा।

बैठक का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस संबंध में बुधवार को उपपा की बैठक भी हुई। राज्य की हालातों पर दो दिवसीय संवाद होगा। उपपा व उसके सहयोगियों की ओर से 20 व 21 सितंबर को दो दिवसीय संवाद होगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण आज पूरा हिमालय विनाश के कगार पर पहुंच गया है। खेती चौपट हो चुकी है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होंने बताया कि इस संवाद शिविर में जल-जंगल-जमीन, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति और राज्य के मौजूदा संकटों पर निरंतर काम कर रहे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी भी हिस्सा लेंगे।

रहें मौजूद

इस मौके केंद्रीय उपाध्यक्ष नारायण राम, किरण आर्या, गोपाल राम, वसीम अहमद, मोहम्मद साकिब, राजू गिरी, पूजा आदि रहे।

Exit mobile version