Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला सशक्तिकरण की ओर एक अनूठी पहल: बाड़ेछीना में आयोजित किया गया महिला क्रिकेट टूर्नामेंट





बाड़ेछीना (अल्मोड़ा): ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मानस खंड एकेडमी’ के तत्वावधान में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (रा०इ०का०) बाड़ेछीना के खेल मैदान में किया जा रहा है।


प्रतियोगिता का आयोजन


इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।‌ आज टूर्नामेंट के दो महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच बाड़ेछीना फाइटर्स और सनसाइन एकेडमी बाड़ेछीना के बीच हुआ, जबकि दूसरा मुकाबला क्वाप टाइगर सोमेश्वर और गोलजू इलेवन द्वाराहाट के बीच खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सनसाइन क्रिकेट एकेडमी बाड़ेछीना और गोल्जू इलेवन द्वाराहाट ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।


​रहें मुख्य अतिथि


​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री (हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास) गोविन्द पिलखवाल उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ‌


रहें उपस्थित


इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवत कुमार, लल्ला भाई, शिवा पेपरवाल, जगदीश नयाल, खिलाप सिंह भट्ट, पंकज पेपरवाल और आशीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार द्वारा किया गया।

Exit mobile version