Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मायके जाने के लिए निकली महिला हुई लापता, रूद्रपुर से सकुशल ढूंढ लाई पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 13.03.2024 को  थाना दन्या क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के दि0 12.03.2024 को घर से मायके जाने के लिए निकलने अभी तक अपने मायके नहीं पहुंचने और ना ही घर वापस आने, के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी जिस पर थाना दन्या में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। 
   
पुलिस महिला को सकुशल ढूंढ लाई

थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरु की गई । गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा साईबर  सैल की मदद से  जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 14.03.2024 को रुद्रपुर, उधमसिंहनगर से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा दन्या पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1 अपर उ0नि0 चन्द्र सिंह – थाना दन्या
2 हे0कानि0 राजेन्द्र पांगती- थाना दन्या
3 म0कानि0 ईमला बोरा- थाना दन्या
4 कानि0 बलवन्त प्रसाद – साईबर सैल

Exit mobile version