Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत एसएसजे परिसर में सीसीटीवी कैमरे‌ लगाते समय गिरा मजदूर, सिर में आई गंभीर चोट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल‌ शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होने हैं। वहीं सोबन सिंह जीना परिसर में मुख्य कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जिसमें एक मजदूर कैमरा लगाते समय छज्जे से गिर गया। जानकारी के अनुसार गुरूवार को कैंपस में छात्र संघ चुनाव के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे थे। इस दौरान दीपक भंडारी का छज्जे पर काम करते समय संतुलन बिगड़ गया और वह परिसर प्रागंण में सिर के बल गिर गए। जिसके बाद निवर्तमान छात्र महासंघ वरुण कपकोटी ने अपने निजी वाहन से अन्य छात्रों की मदद से घायल को बेस अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version