Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कार्यशाला का आयोजन, जनमानस की इन योजनाओं के बारे में दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सहायक नगर आयुक्त लक्षमण भण्डारी ने बताया कि आज नगर निगम, अल्मोड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन को द्वार अभियान के अन्तर्गत आम जनमानस को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एस०वाइएम) और एनपीएस ट्रेडर्स योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु नगर निगम अल्मोड़ा, पंचायती राज विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के समन्वय से एक कार्यशाला का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला का आयोजन सिटी मिशन मैनेजर शान्ता गुरुरानी द्वारा किया गया। सिटी मिशन मैनेजर द्वारा वर्तमान में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन मानस को दी गयी। कार्याशाला में उपस्थित महापौर अजय वर्मा द्वारा अन्तिम छोर तक बैठे सभी लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा योजनाओं से लाभान्वित होने में आ रही कठिनाईयों के निस्तारण किये जाने हेतु जानकारी एवं आश्वासन दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भण्डारी द्वारा नक्सा प्रोजेक्ट के तहत जमीनी दस्तावेज, आवास योजना, खाता खतौनी में आ रही समस्याओं के निस्तारण एवं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाने में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित व्यक्तियों को जानकारी प्रदान की गयी। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र द्वारा पंचायत क्षेत्र में चल रही मत्स्य योजना, एवं पेंशन योजना की जानकारी से अवगत कराया। श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी राजेन्द्र बिष्ट द्वारा श्रम योगी मानधन योजना, ई-श्रम कार्ड, निर्माण श्रमिक योजनाओं का लाभ लिए जाने हेतु पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी सेवायोजन विभाग से मनोज बिष्ट एवं दीपक टॉक द्वारा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास बेराजगारों के पंजीकरण, बेरोजगार अभ्यर्थियों को सरकारी तथा निजी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों की सूचना एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

रहें उपस्थित

इस कार्यशाला में नगर निगम कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भण्डारी, रमेश चन्द्र तिवारी, दीपा जोशी, गीता भटट् सहित लगभग 45 लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version