Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, एक युवक डेढ़ लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा आज दिनांक- 09.07.2024 की प्रातः संयुक्त चैकिंग के दौरान बेस तिराहा से आगे हल्द्वानी रोड पर एक युवक सन्तोष सिंह रावत के कब्जे से 5.22 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत- 1,56,600 रु0 है। जिसके बाद अभियुक्त सन्तोष सिंह रावत उम्र-24 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिहं रावत निवासी धारानौला,अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। 

एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला
2-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
3-कानि0 दीवान सिंह बोरा, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version