Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आधी रात को घने जंगल में भटका महाराष्ट्र का युवक, SDRF ने ऐसे बचाई 20 साल के पर्यटक की जान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा आए पर्यटकों के लिए बीती रात किसी भयावह सपने से कम नहीं थी। अल्मोड़ा के चितई क्षेत्र में ठहरे महाराष्ट्र के एक 20 वर्षीय युवक के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, अल्मोड़ा पुलिस और SDRF की मुस्तैदी ने एक बड़ी अनहोनी को टाली।

​पुलिस ने किया रेस्क्यू

​पुलिस के मुताबिक जय प्रदीप सुनार (निवासी महाराष्ट्र) अपने दोस्तों के साथ चितई, अल्मोड़ा घूमने आया था। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12:00 बजे वह बिना किसी को बताए होटल से निकलकर घने जंगल की ओर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसके साथियों के काफी खोजबीन की, लेकिन दोस्त नहीं मिला। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। रात में करीब 3 घंटे तक चले गहन सर्च ऑपरेशन के बाद युवक को धारानौला क्षेत्र के पास से बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू के समय युवक काफी डरा हुआ था और उसे शरीर पर चोटें भी आई थीं।

जंगल का खौफ

​ पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे अचानक घर की याद सताने लगी थी, जिसके कारण वह विचलित होकर होटल से बाहर निकल गया। जंगल के रास्ते में उसे कुछ जंगली जानवर दिखाई दिए, जिनसे बचने के लिए वह भागने लगा और असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उसे चोटें लगीं। रेस्क्यू टीम ने मौके पर ही युवक को प्राथमिक उपचार दिया और सकुशल बरामदगी के बाद उसे उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिस पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

Exit mobile version