Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस मंदिर में पहचान बदलकर साधू के वेश में मिला युवक, ग्रामीणों ने भगाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌अल्मोड़ा में मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर शिव मंदिर से एक मामला सामने आया है।

पहचान बदलकर बना साधू

मिली जानकारी के अनुसार यहां मंदिर में पहचान बदलकर साधु के वेश में रह रहे समुदाय विशेष के युवक को ग्रामीणों ने भगाया है। शनिवार को कुछ लोगों ने उसके आधार कार्ड की जांच की तब मामले का खुलासा हुआ। आधार कार्ड में वह किसी अन्य धर्म का निकला। कार्ड में उसका नाम वकील, उम्र 42 साल और पता आगरा यूपी लिखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे तत्काल मंदिर खाली करने को कहा। बताया कि ग्रामीणों को साधु पर लंबे समय से संदेह था।

Exit mobile version