Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की नदी में डूबने से मौत, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌‌ अल्मोड़ा में आज शनिवार को महतगांव जेबीबी होटल के पास कोसी नदी में एक युवक के डूबने से मौत हो गई।

पानी में डूबने से मौत

पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार पुत्र संजय पटेल निवासी शक्ति नगर मोहाली पंजाब उम्र 28 वर्ष जो अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। जिसमे कुल आठ लोग अपनी गाड़ी से आए थे। जो वीडियोग्राफी तथा एडिटिंग का काम करते हैं। तभी मनीष नहाते समय गहरे पानी में जाने कारण डूब गया। इस सूचना पर थाना सोमेश्वर से एएसआई रमेश टम्टा मय 112 टीम के मौके पर पहुंचे। डूबे व्यक्ति को जनता की मदद से रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया‌। मौके पर 108 आई। जिसे 108 के माध्यम से बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा रवाना किया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version