अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 05.03.2024 को भंडारी गांव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा दि0 29.02.2024 को उनका पुत्र धौलछीना बाजार में किसी कार्य से आने व अभी तक घर वापस नहीं आने, के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी।
सकुशल सुपुर्द किया
देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गई । धौलछीना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी -पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 30.03.2024 को हल्द्वानी जनपद नैनीताल से गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जताया आभार
परिजनों द्वारा धौलछीना पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1 अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद- थाना धौलछीना
2 हे0कानि0 मुन्नी देवी- थाना धौलछीना