Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नाबालिग को बहला फुसलाकर कर भगाने वाला युवक हरियाणा से गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 28.10.2023 को एक व्यक्ति ने राजस्व क्षेत्र फूटा तहसील भनोली में अभियुक्त हरीश चन्द्र द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में एफआईआर पंजीकृत कराई गयी थी।

नाबालिग सकुशल बरामद

जिस पर अपराध नाबालिग बालिका की गुमशुदगी का होने पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के आदेशानुसार विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त हुई। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता/संवेदनशीलता के दृष्टिगत विवेचना तत्काल थाना लमगड़ा को सुपुर्द कर थानाध्यक्ष लमगड़ा को शीघ्र गुमशुदा की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा नाबालिग बालिका को दिनांक- 02.11.2023 को करनाल हरियाणा से अभियुक्त हरीश चन्द्र, उम्र- 22 वर्ष पुत्र दया किशन निवासी काना महरकाना, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 संजय जोशी
2-हे0कानि0 ललित मोहन जोशी
3-कानि0 गिरीश प्रसाद
4-म0कानि0 अनीता टम्टा

Exit mobile version