Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रावास में घुसकर युवक के साथ हुई मारपीट, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर के कुर्मांचल छात्रावास में मारपीट का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मूलरूप से गरुड़ बागेश्वर और हाल निवासी कुर्मांचल छात्रावास खोल्टा निवासी राहुल सिंह ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमे बताया कि करीब आठ से नौ अज्ञात लोगों छात्रावास पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वालों में हेमंत बिष्ट, रिशभ सिंह और कार्तिक शर्मा है। बताया जा धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। सूचना के बाद वार्डन वहां पहुंचे। लेकिन तब तक वह लोग फरार हो गए थे।

जांच शुरू

जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version