Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारत भ्रमण के नाम युवक के साथ ठगी, विदेशी बताकर लिया झांसे‌ में, ठगी जमा-पूंजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। यह ठग मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं और अलग-अलग पैंतरे अपनाकर ठग रहें हैं।

ठगों का बढ़ता जाल

मिली जानकारी के अनुसार एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दन्यां के मेलगांव निवासी युवक गोपाल सिंह ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया कि तीन सितंबर को सोशल मीडिया पर उसकी ग्रेग जार्ज के नाम से दोस्ती हो गई। इसके बाद ग्रेग जार्ज नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह यूएसए का रहने वाला है। भारत घुमना चाहता है। इसके बाद दोनों की व्हाट्सएप पर बात होने लगी। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद छह सितंबर उनके फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने बताया कि वह एयरपोर्ट से बोल रही है। ग्रेग जोर्ज एयरपोर्ट पर हैं, उनके पास ढाई हजार यूएस डॉलर हैं, आपको एक खाता नंबर दे रहे हैं, उसमें आप 75 हजार रुपये भेज दो। ठग के झांसे में आकर 50 हजार और 25 हजार रुपये डाल दिए।

कार्यवाही की मांग

पीड़ित ने बताया कि अब ग्रेग जार्च नामक व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version