Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए बैंक खाता आधार सीडेड कराना अनिवार्य, लगाए गए कैंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में छात्रवृत्ति का लाभ पाने वाले जिन छात्र-छात्राओं के बैंक खाते आधार सीडेड नहीं हैं। वह जल्द करा लें।

लगाए गए कैंप

इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से कैंप लगाए जा रहे हैं। जिससे गुरुवार से कैंप लगने शुरू हो गए हैं। जिसमे जीजीआईसी अल्मोड़ा, सारकोट, सोमेश्वर, रानीखेत, स्याल्दे, जीआईसी बाड़ेछीना, गुरुड़ाबांज, लमगड़ा, भिकियासैंण, चौखुटिया व खुमाड़ में कैंप लगाए गए हैं। छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले छात्र छात्राएं 25 मार्च तक इन कैंपों के माध्यम से बैंक खाते आधार सीडेड करा लें।

Exit mobile version