Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मल्ला महल में 30 अक्टूबर से सजेगा आजीविका सरस मेला, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की होगी प्रदर्शनी

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में आगामी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘आजीविका सरस मेले’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मेले का आयोजन

जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कारीगरों के साथ विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों, पहाड़ी खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की बेहतरीन रेंज प्रदर्शनी और बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


​ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है मुख्य उद्देश्य

​मेले के आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को एक बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं और उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन का एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी इजाफा होगा।


​नागरिकों से की अपील

​प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मल्ला महल पहुंचकर इस मेले का हिस्सा बनें। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं को आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
​

Exit mobile version