Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर दिया धरना, सस्ती शराब का भी किया विरोध

आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा गांधी पार्क में उत्तराखंड सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई बिजली,पानी,शिक्षा, दवाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।और साथ ही सरकार द्वारा शराब सस्ती का भी विरोध किया।

पहले से जनता झेल रही महंगाई का दंश

प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई का दंश झेल रही है ऊपर से सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ा कर आम आदमी को  और भी त्रस्त करने का काम किया जा रहा है।

धरने में उपस्थित रहे

आज के धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,अखिलेश टम्टा,शमशेर आर्यन,नवीन चंद्र आर्य,अरुणोदय तिवारी, किरन आर्य,मोहन सिंह देवड़ी, भगवत आर्य,मुकेश कुमार,देव सिंह,दिनेश कुमार,जगदीश चंद्र कांडपाल,रमेश चंद जोशी, एस आर बेग समेत अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version