Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आप प्रत्याशी अमित जोशी का धुँआधार प्रचार जारी, जनता का मिल रहा है अपार जनसमर्थन

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमित जोशी और आप कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा विधानसभा के चितई, बाड़ी गांव, पेटशाल, बाड़ेछीना, धोलछीना, जमराड़ी में व्यापक जनसंपर्क किया। इस मौके पर सभी ने जनता से आम आदमी पार्टी व अमित जोशी को वोट देने की अपील की। बता दें की अमित जोशी के चितई पहुंचने पर चितई के आप कार्यकर्ताओं ने अमित जोशी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया और सम्पूर्ण चितई बाजार और पेटशाल में अमित जोशी के साथ भ्रमण कर आम आदमी पार्टी और अमित जोशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद यही क्रम बाड़ेछीना और धोलछिना में भी जारी रहा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें

आप प्रत्याशी अमित जोशी ने जनता से अपील की कि इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील करी की अल्मोड़ा को आईटी हब और टूरिस्ट हब बनाने के लिए आप अपना वोट झाड़ू को दें।

महिलाओं ने अपना जनसमर्थन आम आदमी पार्टी और अमित जोशी को दिया

इस मौके पर महिलाओं ने अपना जनसमर्थन आम आदमी पार्टी और अमित जोशी को दिया और कहा की बच्चों के बेहतर भविष्य बुजुर्गों और महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों के लिए हम इस बार आम आदमी पार्टी और अमित जोशी को वोट करेंगे। सभी ने एक स्वर में कहा की अल्मोड़ा विधानसभा में बदलाव की इस मुहिम में वह सभी अमित जोशी के साथ हैं।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर आप प्रत्याशी अमित जोशी के साथ जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग संदीप नयाल, जिला अध्यक्ष यूथ विंग सोहित भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष यूथ विंग सौरभ पांडे, राजू आर्या, संजय आर्या, चंदन नेगी, देवेश, हिमांशु, किशन आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version