Site icon Khabribox

बड़ी खबर: अल्मोड़ा: नंदा देवी मेले में हादसा: एडम्स मैदान में टूटा झूला, महिला व‌ युवक गंभीर रूप से घायल, प्रशासन ने झूले को किया सील

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदा देवी मेले के दौरान आज बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा एक झूला अचानक टूट जाने से उसमें सवार महिला नीचे गिरकर बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला गंभीर रूप से घायल

इस घटना के बाद पूरे मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर लोगों का हुजूम जमा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में लगे मेले की है। एक युवक व महिला झूले पर सवार होकर आनंद ले रही थी, तभी किसी तकनीकी खराबी के कारण झूला एक तरफ से अचानक टूट गया। अचानक झूला टूटने से उसमें बैठे युवक और एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेले के तहत एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान में लगे झूले में एक युवक और महिला सवार थी, तभी तकनीकी खराबी के चलते झूला एक तरफ से टूट गया और युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक के दोनों पैर फैक्चर हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने तुरंत झूले को सील कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने झूला संचालक को हिरासत में लेते हुए झूले के संचालन का लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र तलब किया है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version