Site icon Khabribox

अल्मोड़ा हादसा: रास्ता भटकने से खाई में गिरा श्रद्धालुओं का वाहन; 4 बच्चों समेत UP के 11 लोग घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले से एक खबर सामने आई है। आज मंगलवार दोपहर बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

खाई में गिरा वाहन

इस हादसे में चार बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर और अयोध्या के रहने वाले ये श्रद्धालु टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद अपने परिवार सहित कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे। बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भ्रमित हो गया और भूलवश जागेश्वर मार्ग के बजाय धौलछीना मार्ग पर मुड़ गया, जिसके कुछ देर बाद ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी ने मुस्तैदी दिखाते हुए गहरी खाई से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दो महिलाओं—पूर्णिमा शुक्ला और दीपाली तिवारी—की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

​घायलों की सूची

​हादसे का शिकार हुए लोग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। घायलों में कानपुर (उ.प्र.) के निवासी: दिनेश कुमार शुक्ला (62), प्रतिमा शुक्ला (50), पूर्णिमा शुक्ला (24), स्नेहा शुक्ला (23), अमित तिवारी (32), दीपाली तिवारी (25), दिव्यांश तिवारी (5) और शिवांश तिवारी (2), अयोध्या (उ.प्र.) के निवासी: ममता कौशल और मानवी कौशल, वाहन चालक: शेर सिंह (56), निवासी मोहनपुर, जिला चम्पावत शामिल हैं।

Exit mobile version