Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नामकरण समारोह से लौट रहे युवक की आकस्मिक मौत

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खत्याड़ी में नामकरण से लौट रहे युवक का शव नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के नाली में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

नाली में गिर कर फंसे रहने से मौत की आशंका जताई

खत्याड़ी निवासी सुरेश सिंह चौहान (42) पुत्र अमर सिंह चौहान बीते बुधवार की देर शाम गांव में ही नामकरण कार्यक्रम में गया हुआ था। वह रात में कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में नाली में गिरकर फंस गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा, स्वजन उसका इंतजार करते रहे। सुबह आस-पास के लोगों ने उसे नाली में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर करवाया पोस्टमार्टम

मौके पर पहुंची पुलिस ने नाली में फंसे युवक को बमुश्किल बाहर निकाला। उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। नाली बहुत संकरी होने से वह उसमें फंस गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया।

Exit mobile version