Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यूपी के चालक से मारपीट का आरोप, पुलिस में तहरीर दे की कार्यवाही की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में यूपी निवासी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

पुलिस में दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक यूपी के बहेड़ी निवासी एक पीड़ित ने अल्मोड़ा कोतवाली में एक तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह धारानौला तिराहे के पास खड़ा था। इस दौरान राहुल बिष्ट और रवि बिष्ट नामक दो युवक बिना बात से उनसे विवाद करने लगे। जबरन उसके वाहन की चाबी छीन ली। बताया कि विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवकों ने डंडे से उसके सिर पर एकाएक हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

जांच शुरू

इस मामले में पीड़ित चालक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर व कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version