Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुष्कर्म /पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस में दी थी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 21.09.2025 को भतरौजखान थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी चन्द्रशेखर उम्र 50 वर्ष द्वारा जबरदस्ती/ दुष्कर्म किया गया, जिस पर तत्काल थाना भतरौजखान में सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा‌ ने तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धितों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके बाद थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के भीतर आरोपी चन्द्रशेखर उम्र 50 वर्ष को दिनांक 22.09.2025 को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा ( प्रभारी चौकी भौनखाल)
2. कांस्टेबल रवि प्रताप
3. कांस्टेबल जगदीश चन्द्र

Exit mobile version