Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपलब्धि: ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित हुए ‘कंटर मैन’ जमुना प्रसाद तिवारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चित्रेश्वर के जीव विज्ञान प्रवक्ता जमुना प्रसाद तिवारी को शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

दी बधाई

उन्हें देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा ‘ज्ञान गंगा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में ‘कंटर मैन’ के नाम से मशहूर शिक्षक तिवारी को यह सम्मान स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और स्काउट गाइड कैंपों के माध्यम से पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रदान किया गया। शिक्षा के साथ-साथ समाज को जागरूक करने के उनके अभिनव प्रयासों की राज्य स्तर पर सराहना की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version