अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक एवं रंगकर्मी गोपाल सिंह चम्याल को सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
उन्हें कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी अल्मोड़ा उत्तराखंड द्वारा 17वा राष्ट्रीय कुमाऊनी सम्मेलन 7, नवंबर 2025 को जिला प्रशिक्षण केंद्र के सभागार रुद्रपुर जिला- उधम सिंह नगर में “वैध कल्याण सिंह बिष्ट” कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान 2025″ से सम्मानित किया गया।
इन सम्मानों से भी सम्मानित
विदित ज्ञात हो पूर्व में गोपाल सिंह चम्याल संस्कृति विभाग से ए, ग्रेड के लोक गायक है। सन् 2013 में इन्हें यह ग्रेड प्राप्त हुआ। एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फैलोशिप अवार्ड से इन्हें नवाजा गया एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट युवा पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने लोक नृत्य में भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से सीनियर डिप्लोमा प्राप्त किया है एवं आकाशवाणी के बी, हाई ग्रेड के कलाकार हैं। वर्तमान में आकाशवाणी में क्षेत्रीय कार्यक्रमों के कैजुअल कंपेयरिंग करते हैं। मूल रूप से ग्राम-सभा तल्ली चामी विकासखंड धौलादेवी तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा के निवासी है। वर्तमान में अल्मोड़ा में निवास करते हैं। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी एवं कुमाऊं वाणी से इनके कई लोकगीतों का प्रसारण होता है। लोक कलाकारों के संरक्षण एवं लोक संस्कृति की संवर्धन के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं।
दी शुभकामनाएं
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि श्रेय अपने माता स्व0 सरस्वती चम्याल एवं पिता स्व0 पानसिंह चम्याल व गुरु राजेंद्र नयाल को दिया है। वर्तमान में वह देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा के निदेशक है। लोक कलाकार महासंघ के अध्यक्ष हैं। उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्ति करते हुए उन्हें बधाई दी है।