Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपलब्धि: जापान मास्टर्स में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जीता पदक, गृह जनपद में खुशी की लहर

अल्मोड़ा जिले के लक्ष्य सेन आज एक बड़े बैडमिंटन स्टार बनकर उभर रहें हैं। वहीं अब उन्होंने डमिंटन फेडरेशन कुमामाटो जापान मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीता है।

जीता कांस्य पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमामाटो जापान में 475000 डॉलर्स की इनामी राशि की वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन कुमामाटो जापान मास्टर्स प्रतियोगिता हुई। जिसमें बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पहले चक्र में जापान के वानाबे को सीधे सेटों में आसानी से 21-12 व 21-16 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने सिंगापुर के जेसन तेह को भी सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।
क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने सिंगापुर के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह की को बड़ी आसानी 21-13 व 21-17 से सीधे सेटों में मात देकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें जापान के निशिमोटो से हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

दी बधाई

कांस्य पदक हासिल कर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। लक्ष्य की इस उपलब्धि पर लोगों, खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version