Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपलब्धि: मयंक बिष्ट ने वैश्विक मंच पर लहराया परचम, ग्लोबल एआई हैकाथॉन में हासिल की 23वीं रैंक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले का नाम वैश्विक पटल पर गौरवान्वित हुआ है। विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र मयंक बिष्ट को बधाई दीजिए। उन्होंने केपटाउन (अफ्रीका) में आयोजित ‘यूएसएआईआई ग्लोबल एआई हैकाथॉन 2026’ में शानदार प्रदर्शन कर विश्वभर में अल्मोड़ा का मान बढ़ाया है।
​25 हजार टीमों के बीच बनाई जगह

​जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के ‘हाईस्कूल ट्रैक’ में मयंक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमें दुनिया के 85 से अधिक देशों की कुल 25,000 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन सभी के बीच मयंक ने अपनी बेहतरीन कोडिंग और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर 23वीं रैंक हासिल की। हैकाथॉन में अपनी सफलता के साथ-साथ मयंक ने तकनीकी दुनिया में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने प्रतिष्ठित टेक कंपनी ‘अपलिक्स सॉल्यूशंस’ के साथ ‘सिस्टम्स इंजीनियरिंग इंटर्नशिप’ सफलतापूर्वक पूरी की है। मयंक की इस असाधारण उपलब्धि पर उनके विद्यालय में खुशी की लहर है।

Exit mobile version