Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपलब्धि: अल्मोड़ा के स्प्रिंग डेल्स स्कूल को मिला गौरव, शिक्षा रत्न सम्मान 2026 से किया सम्मानित

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले के प्रसिद्ध स्प्रिंग डेल्स स्कूल को क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘शिक्षा रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में आयोजित एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की गरिमामयी मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना सोहनलाल को यह सम्मान प्रदान किया। स्कूल को यह पुरस्कार मिलने पर पूरे जिले और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।


​शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को दिया श्रेय

​सम्मान ग्रहण करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना सोहनलाल ने इस सफलता का श्रेय पूरे स्कूल परिवार को दिया। उन्होंने कहा‌ कि यह पुरस्कार केवल किसी एक स्कूल का नहीं है, बल्कि हमारे समर्पित शिक्षकों की दिन-रात की कड़ी मेहनत, हमारे प्रिय विद्यार्थियों के अनुशासन और स्कूल पर अभिभावकों के अटूट विश्वास का साझा परिणाम है। यह सम्मान हमें भविष्य में शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

दी शुभकामनाएं

​इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, समस्त शिक्षक स्टाफ और स्थानीय लोगों ने प्रधानाचार्या और स्कूल टीम को बधाई दी है।

Exit mobile version