Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपलब्धि: एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट होंगे सम्मानित, मिलेगा ‘राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता व नीति प्रभाव पुरस्कार’

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ‘राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता व नीति प्रभाव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी व चिकित्सा विज्ञान विवि के संस्थापक कुलाधिपति डॉ. प्रिय रंजन त्रिवेदी ने सम्मान की घोषणा की। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को अंतराष्ट्रीय स्तर पर शोध क्षेत्र में किए कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया जाना है। बताया कि उन्हें यह सम्मान 30 व 31 दिसम्बर को होने वाले 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में दिया जाएगा।

Exit mobile version