Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपलब्धि: जिले के डाक मंडल ने पूरे उत्तराखंड में हासिल किया प्रथम स्थान, छह श्रेणियों में से पांच श्रेणियों में मिला पुरस्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के अल्मोड़ा डाक मंडल ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राजस्व अर्जन में हासिल की है।

अल्मोड़ा मंडल ने सर्वांगीण प्रदर्शन से पूरे परिमंडल में हासिल किया प्रथम स्थान

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में उत्तराखंड डाक परिमंडल की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अल्मोड़ा मंडल को छह श्रेणियों में से पांच श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। बताया कि अल्मोड़ा मण्डल की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही में पार्सल व्यवसाय व अंतर्राष्ट्रीय मेल में प्रथम स्थान, स्पीड पोस्ट व्यवसाय व ग्रामीण डाक जीवन बीमा राजस्व में दूसरा स्थान और डाकघर बचत योजना राजस्व में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दी बधाई

जिस पर अल्मोड़ा मंडल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजुर, निदेशक डाक सेवाएं उत्तराखण्ड परिमंडल अनसूया प्रसाद की ओर से अल्मोड़ा मंडल के अधीक्षक डाकघर जीवन सिंह बोरा व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Exit mobile version