अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की रानीखेत स्थित पाखुड़ा गांव की बेटी प्रीति गोस्वामी को बधाई दीजिए।
खेलप्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
जानकारी के अनुसार वह मलेशिया में 13 से 20 सितंबर तक आयोजित तीसरे लंगकावी गुडविल गेम्स (ओपन इंटरनेशनल फॉर द डिसएबल्ड 2025) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दरअसल प्रीति ने नई दिल्ली में हुई पहले पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप के सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में दो कांस्य पदक जीते थे। जिसके आधार पर उन्हें भारत की 14 सदस्यीय टीम में जगह मिली।