Site icon Khabribox

अल्मोड़ा :कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 लोगों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व डा0 मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा/रानीखेत एवं समस्त थाना/चौकी एवं यातायात प्रभारियों द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

364 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक. 09.01.2022 को जनपद पुलिस द्वारा धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल-364 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 76300.00 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। जिनमें मास्क न पहनने पर- 99 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए मास्क वितरित किये गये।
जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले 265 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version