Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन कराये किरायेदार रखने पर मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध की कार्यवाही

श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में सघन किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

संयोंजन शुल्क जमा करवाया गया

अभियान के दौरान थाना लमगड़ा चौकी मोरनौला क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन लेबर/ किरायेदार रखने पर ठेकेदार/ मालिक प्रदीप बाला पुत्र परितोष बाला हाल निवासी नाटाडोल लमगड़ा अल्मोड़ा, के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 52(3)/83 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए मौके पर चालान कर रु0 5000.00 संयोंजन शुल्क जमा करवाया गया।


अल्मोड़ा पुलिस की अपील

अल्मोड़ा पुलिस की समस्त सम्मानित जनता से अपील है कि, अपराधों को रोकने में पुलिस की सहायता करें, बिना सत्यापन के अपने मकान में बाहरी किरायेदार ना रखे।

Exit mobile version