Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 161 लोगों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व डा0 मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा/रानीखेत एवं समस्त थाना/चौकी एवं यातायात प्रभारियों द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

26,500 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया

इसी क्रम में दिनांक. 20.01.2022 को जनपद पुलिस द्वारा धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल-161  व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 26500 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। मास्क न पहनने पर- 26 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए मास्क वितरित किये गये। और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले 135 व्यक्तियों के विरूद्ध  कार्यवाही की गयी ।

Exit mobile version