Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क पर लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन, रैश ड्राइविंग कर रहे स्कूटी चालक पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा सड़क पर लापरवाही बरतने वालों के सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 29.03.2025 को इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे व ट्रैफिक पुलिस ने लोधिया, बेस तिराहा व टैक्सी स्टैण्ड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक द्वारा रैश ड्राइविंग करते हुए पाये जाने पर स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज की कार्यवाही की गयी। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर कुल 25 वाहन चालको का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। जिसमे कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

चालान का विवरण

1-ओवर स्पीड-07 (कोर्ट का चालान)
2-खतरनाक तरीके से वाहन चलाना- 01 (सीज)
3-बिना सीट बैल्ट-02
4-नो पार्किंग-05
5-यातायात नियमों का उल्लघंन-07
6-दोषपूर्ण नम्बर प्लेट-03

Exit mobile version