Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने एस.एस.जे.परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनाँक 4 जुलाई 2023 को आध्यात्मिक गुरु, ओजस्वी वक्ता व संत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर एस.एस.जे. परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वामी विवेकानंद जी ने सम्पूर्ण विश्व को शांति, अहिंसा एवं सद्भाव का दिया संदेश

हर्षित दुर्गापाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने सम्पूर्ण विश्व को शांति, अहिंसा एवं सद्भाव का संदेश दिया है जो सदैव समाज के लिए प्रासंगिक रहेंगे। वे हम सभी युवाओं के वे प्रेरणास्रोत है आज युवाओं को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना जरूरी व आवश्यक हो गया है।

मौजूद रहे

कार्यक्रम में हर्षित दुर्गापाल, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत, पूर्व उपसचिव गोकुल सिंह खनि, संदीप तारागी, लोकेश सुप्याल ,उर्मिला दानू, आर्यन उज्जवल भट्ट, रजत मेहरा, अभिषेक तिवारी, लकी, अमित नेगी, कनिष्क उपाध्याय, अमन लटवाल,भुवन भंडारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version