Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपर निदेशक लीलाधर व्यास ने जिले के दूरस्थ विद्यालयों का किया निरीक्षण, बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति के दिए निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास ने स्कूलों का निरीक्षण किया।

स्कूलों का किया निरीक्षण

जिसमें उन्होंने शनिवार को जिले के दूरस्थ विद्यालयों का निरीक्षण किया। जीआईसी दन्या, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी, जीजीआईसी बाड़ेछीना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को हर विद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version