Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोतवाली रानीखेत के वार्षिक निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, लगाया जनता दरबार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 05.03.2025 को  कोतवाली रानीखेत का वार्षिक निरीक्षण किया गया।    

दिए यह निर्देश

जिसमे उन्होंने कोतवाली/थाने का निरीक्षण किया। कोतवाली /सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी।कोतवाली के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की। सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की।‌ अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी। आपदा प्रबन्धन सामग्री का निरीक्षण करते हुए उपरकरणों को हमेशा कार्यशील रखने और जवानों को प्रशिक्षित करने के लिये निर्देशित किया। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त, पिकेट, चीता आदि ड्यूटियाँ लगाने के निर्देश दिये। साथ ही जनता दरबार भी लगाया। समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।

Exit mobile version