Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोतवाली अल्मोड़ा के निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, आयोजित किया आदेश कक्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

किया गया निरीक्षण

जिसमें उन्होंने थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/ कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/ थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना/हवालात आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये व आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई- झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया। साथ ही अल्मोड़ा के विवेचकों का आदेश कक्ष (O.R) आयोजित किया।

Exit mobile version