Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना देघाट के वार्षिक निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, जनता दरबार में सुनी समस्या, दिया निस्तारण का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने बीते कल दिनांक 22.02.2025 को थाना देघाट का वार्षिक निरीक्षण किया।

किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण शुरू किया गया। थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की। अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी।

लगाया जनता दरबार

इसके अलावा जनता दरबार में थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।

Exit mobile version