Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 21/01/2025  को एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा रानीखेत (चिलियानौला),भिकियासैंण,चौखुटिया,द्वाराहाट में नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स (पुलिस/पीएसी/ फ़ॉरेस्ट/होमगार्डस/पीआरडी) की द्वाराहाट थाना परिसर व बहुउद्देशीय भवन छावनी परिषद रानीखेत में ब्रीफिंग ली गयी।

दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जिसमें ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी को दौरान साफ-सुथरी वर्दी धारण करने,निष्पक्ष होकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ  ड्यूटी का निर्वहन करने तथा किसी भी उम्मीदवार के विषय में राय तथा टीका टिप्पणी जाहिर न करने तथा ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता व दृढ़  संकल्प होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिये निर्देशित किया गय़ा।चुनाव ड्यूटी के  दौरान बरती जाने वाली सावधानियॉ व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

Exit mobile version