Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु की वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग, थानाध्यक्षों को दिये आवश्यक निर्देश



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशन में माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु 01/06/2025 से 30/09/2025 तक अभियान चलाया जा रहा है।

दिए दिशा-निर्देश

इसके क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। आज दिनांक 18/06/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु 01/06/2025 से 30/09/2025 तक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की गई।
अभियान के दौरान माल मुकदमाती/एमवी एक्ट/लावारिस आदि वाहनों के निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई और उक्त चार माह के अभियान के दौरान लम्बित वाहनों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Exit mobile version