Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस के अपर उ0नि0 ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर मिला फोन लौटाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। थाना धौलछीना में तैनात अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद को ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्र पल्यू बैंड के पास सड़क पर एक मोबाईल फोन गिरा हुआ मिला। अपर उ0नि0 द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाईल स्वामी  का पता लगाकर मोबाईल को मोबाइल स्वामी अनिल आर्य निवासी रिखारी, कपकोट, जनपद बागेश्वर के सुपुर्द किया गया।

जताया आभार

मोबाईल स्वामी ने बताया कि मोबाइल गिर कर खोने से वह काफी परेशान थे, मोबाइल वापस मिलने पर वह काफी खुश हुए उनके द्वारा अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version