Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनपद में LPG की पर्याप्त उपलब्धता, घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया है।

ESMA लागू

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल सहित विभिन्न खाड़ी देशों में उत्पन्न वैश्विक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। जिला प्रशासन अल्मोड़ा ने इन सूचनाओं को निराधार बताते हुए आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

अफवाहों पर न दें ध्यान

इस संबंध में गैस प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि किसी के भी पास भी घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न किया जाए। साथ ही किसी तरह की अफ़वाह पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस एजेंसी की ओर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग हो। यदि किसी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों से अपील

इसके अलावा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने भी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग न करें।

Exit mobile version