March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: धारानौला निवासी आदित्य सिंह बिष्ट का विश्व प्रतिष्ठित IISER इंस्टीट्यूट में हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धारानौला निवासी आदित्य सिंह बिष्ट चयन प्रतिष्ठित विज्ञान शोध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ऐजुकेशन एंड रिसर्च के पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड बी.एस एम. एस प्रोग्राम में हुआ है। अपनी इस उपलब्धि से आदित्य ने अल्मोड़ा और उत्तराखंड के नाम रौशन किया है।

अल्मोड़ा के आदित्य का IISER में चयन-

अल्मोड़ा के आदित्य बिष्ट को विश्व के टॉप रिसर्च इंस्टिट्यूट में पढ़ने का मौका मिला है। आदित्य ने अल्मोड़ा के कुर्मांचल अकादमी से हाई स्कूल तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बोनी फॉई स्कूल भोपाल से इंटरमीडिएट किया। इंटरमीडिएट के दौरान ही उन्होंने फ़िटजी भोपाल से जेईई की कोचिंग ली।