Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रों के टेबल टेनिस वीडियो पर प्रशासन ने दी सफाई, कहा- ‘जीआईसी सोमेश्वर में खेल सुविधाओं की नहीं कोई कमी’, भ्रामक खबरों को बताया आधारहीन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) सोमेश्वर के छात्रों का विद्यालय परिसर के बाहर टेबल टेनिस खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अल्मोड़ा प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर हुई जांच के बाद शिक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता ने बताया कि जीआईसी सोमेश्वर समेत जिले के राजकीय विद्यालयों में खेल अवस्थापना से जुड़ी पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं और संबंधित विद्यालय में भी टेबल टेनिस खेलने की पूरी व्यवस्था है। जिसमें प्रधानाचार्य से मिली रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद का है। छात्रों ने स्कूल परिसर की खेल सुविधाओं का उपयोग करने के लिए विद्यालय प्रशासन को कोई आवेदन या अनुरोध नहीं दिया था। डीईओ ने स्पष्ट किया कि बिना आवेदन किए बाहर खेलने को विद्यालय में सुविधाओं के अभाव से जोड़ना तथ्यात्मक रूप से गलत है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार विद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाएं और अवसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल्स को हिदायत दी गई है कि बिना विभागीय सत्यापन के किसी भी मामले को गलत संदर्भ में प्रचारित न करें।

Exit mobile version