Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर सीजन से पहले अलर्ट पर प्रशासन, मॉक ड्रिल कर छात्रों को सिखाए सुरक्षा के गुर

अल्मोड़ा: आगामी ‘फायर सीजन’ की चुनौतियों और संभावित आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस और फायर सर्विस ने कमर कस ली है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार, जनपद में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), खत्याड़ी में एक भव्य मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण और प्रभारी फायर स्टेशन श्री मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायर टीम ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक ज्ञान दिया। लीडिंग फायरमैन किशन सिंह ने विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) के सही उपयोग और तकनीकी सावधानियों का लाइव डेमो दिया। रसोई और घरों में होने वाली गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाने के सुरक्षित तरीकों और आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।

एसएसपी के निर्देश

​एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के सभी होटलों, ढाबों, रिजॉर्ट्स, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर रिस्क निरीक्षण और नियमित मॉक ड्रिल करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के भीतर आत्मविश्वास बढ़ाना और आगजनी जैसी आपात स्थितियों में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करना है।
​इस प्रशिक्षण सत्र से भविष्य में होटल इंडस्ट्री में कदम रखने वाले छात्रों को अपनी कार्यस्थली पर सुरक्षा मानकों को बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

Exit mobile version